छिंदवाड़ा की सुख,शांति समृद्धि की कामना के साथ सांसद बंटी विवेक साहू ने दादा भक्तों के साथ दादाजी दरबार में टेका माथा  13 दिवसीय पदयात्रा के अंतिम दिन परिवार सहित दादाजी दरबार खंडवा में पहुंचकर की जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

शेख आसिफ खंडवा

छिंदवाड़ा की सुख,शांति समृद्धि की कामना के साथ सांसद बंटी विवेक साहू ने दादा भक्तों के साथ दादाजी दरबार में टेका माथा  13 दिवसीय पदयात्रा के अंतिम दिन परिवार सहित दादाजी दरबार खंडवा में पहुंचकर की जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

खंडवा के कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने किया सांसद सहित दादा भक्त पदयात्रियों का सम्मान व स्वागत

पदयात्रा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में मौजूद रहे खंडवा और छिन्दवाड़ा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रमुखजन

खंडवा।। छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने 13 दिवसीय 411 किलोमीटर की पदयात्रा को पूरी करते हुए मंगलवार को दादाजी धुनीवाले दरबार खंडवा में अपने दादा भक्त पदयात्रियों के साथ निशान अर्पित करते हुए माथा टेका और अपने परिवार में श्रीमती शालिनी साहू, वंश कृष्णा साहू सहित दादाजी धुनीवाले से अर्जी लगाते हुए जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की सांसद श्री साहू और दादा भक्त पदयात्रियों के खंडवा पहुंचने पर खंडवा के कई सामाजिक और राजनितिक संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू सहित सभी दादा भक्त पदयात्रियों सम्मान व स्वागत किया। पदयात्रा के अंतिम दिन पदयात्रा में खंडवा और छिन्दवाड़ा के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रमुखजन प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सांसद श्री साहू और दादा भक्त पदयात्रियों ने मंगलवार की सुबह 5 बजे अमलपुरा से अपनी अंतिम दिन की पदयात्रा शुरू की। अंतिम दिन की पदयात्रा में प्रमुख रूप से आध्यात्मिक गुरु विवेक जी ,खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, खंडवा भाजपा ज़िलाध्यक्ष राज्यपाल तोमर ,खंडवा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, खंडवा की पटेल सेवा समिति अध्यक्ष मदन भाउ ठाकरे, सुनील जैन,आशीष चटकेले, छिन्दवाड़ा बड़ी माता ट्रस्ट से मुकुल सोनी, छिन्दवाड़ा व्यापारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संजय जैन, वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष नीरज भारद्वाज सहित अन्य प्रमुखजन शामिल थे।

सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने किया स्वागत व सम्मान

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सांसद बंटी विवेक साहू और दादा भक्त पदयात्रियों द्वारा छिन्दवाड़ा से खंडवा तक निकाली गई 13 दिवसीय पदयात्रा के अंतिम दिन पदयात्रा के खंडवा पहुंचने पर कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू और सभी दादा भक्त पदयात्रियों का स्वागत व सम्मान किया। जिसमें सर्व ब्रम्ह समाज ने सांसद बंटी विवेक साहू का शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवनारायण सिंह चौहान, संतोष सिटोके, जगदीश पाराशर, केवलराम पटेल, संजय जैन, भारत सिंह दरबार, गोविंद शर्मा, राजेश राजवैध, दिनेश राजोलिया, अंकुर चौहान, ऋतुराज राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं खंडवा में तैलिक साहू समाज कल्याण समिति खंडवा और बुरहानपुर के सामाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू का समाज के गौरव के रूप में स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से साहू समाज खंडवा के अध्यक्ष सुनील साहू, विनित साहू, राकेश साहू, मनीष साहू एवं बुरहानपुर से साहू समाज के प्रमुख बिमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में खंडवा और बुरहानपुर के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

पदयात्रा के अंतिम दिन मौजूद प्रमुखजन

सांसद बंटी विवेक साहू और दादा भक्त पदयात्रियों के पदयात्रा के अंतिम दिन खंडवा पहुंचने के अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय ठाकुर, शैलेन्द्र बब्लू पटेल, अखिलेश शुक्ला, बंटी पटेल, रिंकू बेदी, रोहित पोफली, पंकज शुक्ला, चंद्रभान देवरे, चतेन्द्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, भूषण सूर्यवंशी, नितेश पटेल, दयाराम इरपाची, विजेन्द्र ठाकुर, पवन बंजारा, मदन राय, रमाकांत पटेल, परिवेश भूरा ठाकुर, गयाप्रसाद,सुरेश उईके, नितिन सिंह ठाकुर, संजू ठाकुर, मोनू राय, रवि मालवी, अन्नू चौरसिया, चेतन चौधरी, निलेश डेहरिया, रिंकी चौरसिया, भारती जैन, वंदना विश्वकर्मा, निशा गोस्वामी,चित्रा चौकसे, रानी सूर्यवंशी, खंडवा के वरिष्ठ नेता , धमेन्द्र बजाज, गोपी शर्मा, खंडवा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंथन दशोरे, खंडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाले, उपाध्यक्ष विजय चौहान, महामंत्री केदार पटेल, खंडवा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष मदन तिरोले सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में दादा भक्त पदयात्री शामिल थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!