जनकल्याण पर्व लोकमाता देवी अहिलयाबाई होल्कर ३०० वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

निवाड़ी मनोज निराला

जनकल्याण पर्व लोकमाता देवी अहिलयाबाई होल्कर ३०० वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक निवाडी डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर व एस.डी.ओ.पी. मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन में सुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन एवं भारतीय संस्कृति में दिये योगदान के उपलक्ष्य में 300 वीं जयन्ती “जनकल्याण पर्व के रूप में” दिनांक 31.05.2025 को मनायी जा रही है। इस संबंध में विभाग द्वारा महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों के विरूद्ध जागरूकता एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कलेक्ट्रेट सभागार निवाडी में आज अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभाग द्वारा जिले की स्वयंसेवी संस्था निर्भया प्रजोक्ट ग्रामीण स्वाबलंवन समिति एवं महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें में महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिला थाना प्रभारी गोकुल अजनेरिया व निवाडी कोतवाली प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा महिलाओं /बालिकाओं को कानून की व्यापक जानकारी के साथ म.प्र. पीडित प्रतिकर योजना -2025, भारतीय न्याय संहिता 2023 (नवीन कानून) बीएनएस को अन्तर्गत महिलाओं के हित में निम्म महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान के बारे में व लैंगिक अपराधों का संरक्षण अधिनियम 2012 पॉक्सो एक्ट के बारे में एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेद एवं प्रतितोषण) अधिनियम 2013 के संबंध जानकारी दी, साथ ही महिला सुरक्षा शाखा द्वारा विभिन्न महिला हेल्पलाईन नंबरो से अवगत कराया जाकर पुलिस सहायता हेल्प लाईन नंबरो के पेम्पलेट का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय निवाडी से निवाडी तहसील अशोक स्तंभ चौराहा तक रैली का आयोजन किया गया।इस अवसर पर परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सुश्री शशि कुशवाह, महिला थाना प्रभारी श्री गोकुल अजनेरिया व आर. बृजकिशोर यादव आर. तारिफ खान, मआर. उर्मिला लोधी प्र. आर. प्रेमनारायण यादव, सउनि. माधुरी वंशकार, निवाडी कोतवाली नरेन्द्र सिंह परिहार व आरक्षक दीपक आनंद, आर. मनोज यादव, सउनि. डीपी अहिरवार, प्र. आर. पंकज नायक, प्र. आर. पुष्पेन्द्र शर्मा, महिला सुरक्षा शाखा सहायक प्र. आर. सतीश कुमार अहिरवार, आर. अभय शर्मा, एवं स्वयंसेवी संस्था निर्भया प्रजोक्ट ग्रामीण स्वाबलंवन समिति भारती अहिरवार, शीतल दागौर, नीरज दागौर कार्यक्रम में शामिल रहे ।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!