उज्जैन वार्ड 29 में विधायक व निगम अध्यक्ष ने बच्चों के साथ मनाया पोषण पखवाड़ा

इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन वार्ड 29 में विधायक व निगम अध्यक्ष ने बच्चों के साथ मनाया पोषण पखवाड़ा

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 29 में महिला बाल विकास विभाग परियोजना शहर क्रमांक 1 उज्जैन सेक्टर नीलगंगा के अंतर्गत 22 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा व निगम सभापति कलावती यादव व वार्ड पार्षद रामेश्वर दुबे उपस्थित रहे। क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती इरशाद कुरैशी, पर्यवेक्षक सरिता जैथलिया भी उपस्थित रहीं। उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। निगम सभापति द्वारा गर्भवती महिलाओं को 1 हजार दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। उनके आहार टीकाकरण व स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी होती है। वार्ड की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई गई व घर से बने मोटे अनाज के व्यंजन वितरित किये गये। उनको जानकारी दी गई कि घर में ही मोटे अनाज का उपयोग किया गया। पर्यवेक्षक द्वारा जानकारी दी गई मालवा में ज्वार बाजरा और मक्का जैसे मोटे अनाज का ही उत्पादन होता है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद द्वारा 3 कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी ली गई। इसी के साथ पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन हुआ।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!