सिविल अस्पताल मनावर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन के साधनों को बढ़ावा देने के लिए रैली का आयोजन किया गया रैली को डॉक्टर अखिलेश रावत मेडिकल ऑफिसर एवं खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली परिवार नियोजन के साधनों का प्रचार प्रसार करते हुए, तथा नारे लगाते हुए मनावर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस सिविल अस्पताल मनावर पर समाप्त हुई। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अखिलेश रावत द्वारा बताया गया है कि प्रतिवर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। तथा पूरे एक माह तक परिवार नियोजन के साधनों का अधिक से अधिक उपयोग हो के लिए के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है तथा पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध करवाए जाते हैं।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार को नियोजित करना है खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पचुरेकर द्वारा बताया गया कि जुलाई माह को जनसंख्या स्तरीकरण माह के रूप में मनाया जाता है तथा जनसंख्या स्तरीकरण माह दो पखवाड़ो में मनाया जाता है इसका प्रथम पखवाड़ा 27 जून से प्रारंभ होकर 10 जुलाई तक चलाया गया।
जिसमें पात्र इच्छुक दंपतियों का सर्वेक्षण किया गया 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने के साथ ही आज से द्वितीय पखवाड़े का शुभारंभ हो गया है। इस पखवाड़े को सेवा प्रदाता पखवाड़ा कहा गया है। इसमें जिन दंपतियों को परिवार नियोजन साधनों के लिए चिन्हित किया गया है उनको सेवाएं प्रदान की जावेगी, जिसमें परिवार नियोजन की स्थाई साधन अस्थाई साधनों में कॉपर टी, निरोध, अंतरा, छाया एवं इमरजेंसी पिल शामिल है इसके साथ ही सिविल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केंद्र पर बास्केट ऑफ चॉइस भी रखी गई है। जिसमें सभी प्रकार के अस्थाई साधन उपलब्ध है, दंपति की इच्छा अनुसार इन साधनों का उपयोग किया जा सकता है भारत की बढ़ती हुई आबादी को रोकने के लिए परिवार नियोजन के साधनों को अपनाना जरूरी है। जिससे कि परिवार को नियोजित किया जाकर परिवार समाज एवं देश को समृद्ध बनाया जा सके। आज सेवा प्रदाता पखवाडे़ के प्रथम दिवस सिविल अस्पताल मनावर में 31 महिला नसबंदी डॉक्टर चंद्रकांता गुप्ता नसबंदी सर्जन बड़वानी द्वारा किए जाएंगे तथा इसी प्रकार पूरे माह इस प्रकार की गतिविधियां संचालित रहेगी इस अवसर पर सुपरवाइजर आनंद सिंह जर्मन मुकेश सोलंकी शोभाराम मंडलोई जगदीश बर्मन सुनीता गायकवाड , गौरव पाटीदार एवं स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ तथा ए एन एम, एमपीडब्ल्यू उपस्थित थे।
Leave a Reply