देर से पहुंची बारात तो दुल्हन पक्ष ने बारातियों पर लाठी-डंडे से किया हमला, दूल्हे के चाचा की मौत
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारातियों को देर से पहुंचना महंगा पड़ गया। नाराज दुल्हन पक्ष ने वाद-विवाद के बात दूल्हे पक्ष पर हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। वहीं दूल्हे को दुल्हन के बिना ही वापस लौटना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सलैया का है। जहां बारात के देरी से दुल्हन के घर पहुँचने पर हुए विवाद में दूल्हे की चाचा की मौत हो गई। दरअसल कटनी जिले के ग्राम दीघी से मुकुल पटेल पिता सोनेलाल पटेल दूल्हा बनकर दुल्हन ब्याहने के लिए उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सलैया में सुदामा पटेल की बेटी से शादी करने के लिए पहुंचे थे।
Leave a Reply