स्वामी विवेकानंद जी ने भारत का गौरव गान विश्व के कोने कोने तक पहुंचाया – रोहित रघुवंशी

मनावर से शकील खान की रिपोर्ट

स्वामी विवेकानंद जी ने भारत का गौरव गान विश्व के कोने कोने तक पहुंचाया – रोहित रघुवंशी

स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पहले गुरुवार को मनावर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई ने कार्यक्रम किया। इसमें शहर के निजी और सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गांधी चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान किया। इसके बाद चैतन्य धाम कॉलोनी तक विचार यात्रा निकाली तथा स्वामी विवेकानंद का स्वरूप मानव श्रंखला बना के प्रस्तुत किया गया।स्वामी विवेकानंद के विचारो पर प्रकाश डालते हुए जिला संयोजक रोहित रघुवंशी ने बताया कि के एक अल्प आयु के युवा ने सन्यास धारण कर समूचे विश्व मे भारत का गौरव गान किया एवं भारत की संस्कृति का मान बढ़ाया जिनके आदर्शों पर चल कर विद्यार्थी पारिषद 75 सालों से काम करती आ रहीं है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व भाग संयोजक लवेश सोनी ने कहा कि एक बालक नरेंद्रनाथ दत्त अपनी संघर्ष और साधना से विवेकानंद बनता है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के साहित्य को पढ़कर उनके दिखाएं मार्ग पर चलना चाहिए। आभार नगर मंत्री गौरव बैरागी माना तथा कार्यक्रम में मंच संचालन प्रथम सोनी के किया।कार्यक्रम में हर्ष वर्मा, विकास जोहर, विनित राठौड़,तुषार गोस्वामी,आर्यन राठौड़,नारायण राजपूत,युग सारण,मन चौहान, माही वर्मा,पलक शर्मा, जया सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!