4 सितंबर सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए कृषि उपज मंडी। रहेगी बंद अनाज मंडी व्यापारियों का एलान

4 सितंबर सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए कृषि उपज मंडी। रहेगी बंद

अनाज मंडी व्यापारियों का एलान

 

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय SJन्यूज एमपी

 

लोकेशन रायसेन

 

रायसेन।शासकीय कर्मचारियों के बाद अब अनाज व्यापारियों ने भी सरकार के खिलाफ आंदोलन का निर्णय ले लिया। बकायदा इसके लिए प्रदेश स्तर पर आवेदन देकर 4 सितंबर सोमवार से कृषि उपज मंडियों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान भी कर दिया है। प्रदेश व्यापारी आव्हान पर स्थानीय स्तर पर भी ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के कैशराम साहू, कन्हैया सोनी मिथलेश सोनी, मनोज सोनी इरफान खान ने भी 4 सितंबर से रायसेन मंडी में अनाज खरीदी बंद करने का निर्णय लिया है। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अनुसार मंडी बोर्ड ने अपनी व्यवस्थाओं में कई बदलाव कर दिए।लेकिन इन बदलावों के आधार पर व्यापारियों के लिए बनाए गए नियमों में कोई संशोधन नहीं किए। इस कारण व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है।

इसमें लीज और मंडी टैक्स कम करने सहित खरीदी की सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन करने के बाद भी व्यापारियों से वार्षिक लेखा सत्यापन कराया जाता है।जिसका कोई औचित्य नहीं है। कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंडी बोर्ड व सरकारी स्तर पर ज्ञापन दे दिया गया है।

हड़ताल में रहेगा अनाज खरीदी बंद…..

मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेश व्यापारी आव्हान पर जिले की मंडियों में भी 4 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए मंडियों से अनाज की खरीदी बंद कर देंगे। व्यापारियों मनोज राठौर किशोर खत्री का कहना है कि ऐसे कई टैक्स व प्रावधान हैं, जिनकी वजह से मंडी में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इसलिए प्रदेशभर के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है।

 

ये हैं प्रमुख मांगें….

निराश्रित टैक्स बंद किया जाए। वर्तमान में इसकी दर 0.20 फीसदी है।मंडी टैक्स की दर 1.50 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत की जाए।

मंडी में दिए गए भूखंडों की लीज पुरानी शर्तों पर रिन्यू की जाए

कारोबारियों को आजीवन लाइसेंस प्रणाली लागू हो।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!