होली पर्व पर गुना पुलिस का व्यापक सुरक्षा संकल्प शहर के चप्पे-चप्पे पर रहेगा कड़ा पहरा, हुड़दंगियों पर होगी कठोर एवं निर्णायक कार्रवाही*
*होली पर्व के अवसर पर विशेष यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्जन (दिनांक 02, 03 एवं 04 मार्च)*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी (भा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले भर में व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है । पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं । गुना पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक, परिवार एवं बच्चे सुरक्षित माहौल में रंगों का यह पावन पर्व मना सकें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना या असामाजिक गतिविधि को पूर्णतः रोका जा सके ।
दिनांक 02 मार्च को होलिका दहन, 03, 04 मार्च को धुलेंडी तथा 08 मार्च को रंगपंचमी के अवसर पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी । पुलिस अधीक्षक श्री सोनी द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेकर स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा । इस दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना, अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि की स्थिति उत्पन्न न हो । इस हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं –
· विशेष सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था-
1-व्यापक पुलिस तैनाती एवं गश्त व्यवस्था-
• शहर एवं ग्रामीण अंचलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती ।
• संवेदनशील, भीड़भाड़ एवं संभावित विवादित स्थलों की पूर्व पहचान ।
• मोबाइल पेट्रोलिंग एवं डायल-100 वाहन 24*7 निरंतर गश्त पर रहेंगे ।
• प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में स्थाई पुलिस पिकेट की स्थापना ।
2-शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान-
• जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा ।
• ब्रेथ एनालाइजर (एल्कोहॉल मीटर) से जांच कर वैधानिक कार्यवाही ।
• होटल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से शराब सेवन/विक्रय पर कार्रवाई ।
• नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी एवं आपराधिक प्रकरण दर्ज ।
3-हुड़दंग, स्टंटबाजी एवं यातायात उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति-
• तीन सवारी, तेज रफ्तार, रेसिंग एवं स्टंट करने वालों पर सख्त कार्यवाही ।
• जबरन रंग लगाने, महिलाओं/बच्चों से अभद्रता करने वालों पर तत्काल कानूनी
कार्यवाही ।
• सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज ।
• डीजे, लाउडस्पीकर आदि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार ही ।
4-सीसीटीवी, ड्रोन एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग-
• प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी ।
• आवश्यकता अनुसार ड्रोन कैमरों से भी निगरानी ।
• सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर साइबर सेल
की विशेष नजर ।
• सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही ।
· बसों हेतु विशेष रुट डायवर्जन व्यवस्था-
गुना–ग्वालियर–शिवपुरी मार्ग की बसें जज्जी बस स्टैंड → चिंताहरण मंदिर मार्ग → हाईवे बायपास रोड से होकर संचालित होंगी ।
• ब्यावरा–इंदौर–भोपाल मार्ग की बसों के लिए भी यही मार्ग निर्धारित रहेगा ।
यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी:
• 02 मार्च को शाम 18:00 बजे से रात्रि 24:00 बजे तक ।
• 03 मार्च को प्रातः 08:00 बजे से सायं 16:00 बजे तक ।
• 04 मार्च को प्रातः 08:00 बजे से सायं 16:00 बजे तक ।
इन मार्गों पर यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
· भारी वाहनों की शहर में एंट्री पूर्णतः प्रतिबंधित
• प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहन केवल NH-46 बायपास से ही गुजरेंगे ।
• उक्त समयावधि में शहर के भीतर भारी एवं लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।
इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर के अंदर भीड़ एवं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना है ।
· प्रशासन का स्पष्ट संदेश-
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी की जिलेवासियों से अपील है कि होली रंगों, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का पर्व है । इसे गरिमा एवं मर्यादा के साथ मनाया जाए । किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाया जाए तथा विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए । उन्होंने स्पष्ट किया है कि त्योहार की आड़ में कानून तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा । असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
· नागरिकों से अपील-
• अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ।
• यातायात नियमों का पालन करें ।
• नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें ।
• शांति एवं सौहार्द बनाए रखें ।
गुना पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है, हमारा संकल्प है कि जिले में होली का पर्व उल्लास, सुरक्षा और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो ।
होली प्रेम, सौहार्द और विश्वास का पर्व है । आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि 02,03 एवं 04 मार्च की होली सुरक्षित, संयमित और आनंदपूर्ण होगी — ऐसी होली, जिसमें हर घर में हँसी गूंजे और कोई भी परिवार किसी दुर्घटना का शिकार न हो ।
Leave a Reply