बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि, अर्थी को कांधा देकर नम आंखों से दी अंतिम विदाई
सुसनेर। (विष्णु भावसार) नगर के रिटायर्ड शिक्षक बसंती लाल सोनी का 92 वर्ष की आयु में आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त है। वे लंबे समय तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहे और अपने सरल स्वभाव, अनुशासन तथा उच्च आदर्शों के लिए जाने जाते थे।
उनकी अंतिम यात्रा में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब उनकी बेटी गिरजा सोनी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और मुक्तिधाम पहुंचकर पूरे विधि-विधान से मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो गईं। पोते नरेश सोनी ने भी अंतिम संस्कार की रस्मों में सहभागिता निभाई।
मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में पत्रकार संघ अध्यक्ष मांगीलाल सोनी एवं सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्व. बसंती लाल सोनी के सादगीपूर्ण जीवन, सेशिक्षा के प्रति समर्पण और समाज सेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।
परिवारजनों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। नगरवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
चित्र 1 : सुसनेर में बेटी ने पिता की अर्थी को दिया कांधा।
Leave a Reply