मुख्‍यमंत्री ने ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुचकर श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मुख्‍यमंत्री ने ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुचकर श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मुख्‍यमंत्री ने शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं की व्‍यक्‍त

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने स्‍वर्गीय श्रीमति जनकदुलारी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

अशोगनगर 01 मार्च 2026

          मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंचकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के मध्‍य क्षेत्र सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री हितानंद शर्मा की परम पूज्‍यनीय माताजी श्रीमती जनकदुलारी शर्मा के निधन पर दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पुण्‍य आत्‍मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना कर श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। उन्होंने

शोक संतृप्‍त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्‍यक्‍त की।

         परम पूज्‍यनीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा का निधन मंगलवार को भोपाल में हुआ था। उनका अंतिम संस्‍कार पैतृक ग्राम जिला अशोकनगर की तहसील नईसराय के ग्राम मढ़ी महिदपुर में किया गया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि स्‍वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति, सादगीपूर्ण जीवन एवं संस्‍कारवान व्‍यक्तित्‍व के लिए जानी जाती थी।उन्‍होंने समाज एवं परिजनों को सामाजिक मूल्‍यों ,राष्‍ट्र भावना और सेवा संस्‍कारों से प्रेरित किया था। स्वर्गीय श्रीमती जनकदुलारी को बच्चा-बच्चा अम्मा राधे राधे कहकर पुकारते थे। अम्मा का जाना एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है। अम्मा का जीवन धार्मिक स्थल मथुरा, वृंदावन से काफी लगाव रहा, उनका हमेशा आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने अपने परिवार का निर्वहन पूर्ण रूप से किया था। उन्होंने कहा कि श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के अस्वस्थ होने पर में ग्राम मढ़ी महिदपुर पहुंच कर स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना था।

      विधायक चंदेरी श्री जगन्‍नाथ सिंह रघुवंशी,विधायक मुंगावली श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव ,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी श्रद्धांजलि दी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!