कसरावद विकासखंड में कृषि, उद्यानिकी एवं औद्योगिक गतिविधियों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

खरगोन जिला ब्यूरो ✍️ चीफ जीतू पटेल

लोकेशन कसरावद

कसरावद विकासखंड में कृषि, उद्यानिकी एवं औद्योगिक गतिविधियों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

खरगोन कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास कार्यों के अवलोकन के उद्देश्य से कृषि एपीसी अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (उद्यानिकी) श्री जॉन किन्स्ले द्वारा कसरावद विकासखंड का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में अंतर्वर्ती गन्ना एवं गेहूं फसल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर किसान श्री दिनेश पाटीदार से फसल उत्पादन, तकनीकी प्रबंधन एवं शासन की योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही रेड डायमंड अमरूद उद्यान का अवलोकन कर किसान राकेश पाटीदार से उद्यानिकी गतिविधियों एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली गई।

अधिकारियों द्वारा इंडस मेगा फूड पार्क, निमरानी तथा बायोरे, कसरावद का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औद्योगिक इकाइयों की कार्यप्रणाली, रोजगार सृजन, कच्चे माल की उपलब्धता एवं स्थानीय किसानों को होने वाले लाभों की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने, फसल विविधीकरण एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

 भ्रमण के दौरान संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य कर कृषि, उद्यानिकी एवं औद्योगिक विकास को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान संयुक्त संचालक कृषि आलोक मीणा, जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदवे, अनुविभागीय अधिकारी कसरावद सत्येंद्र बेरवा, उपसंचालक कृषि शिव सिंह राजपूत, उप उद्यानिकी केके गिरवाल, सहायक संचालक मत्स्य रमेश मौर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!