पुलिस प्रशासन ने ली होलिका उत्सव समितियो की बैठक, 18 स्थानों पर होगा होलिका दहन
सुसनेर। रविवार की दोपहर 1 बजे सोयत रोड़ स्थित पुलिस थाने पर एसडीओपी देवनारायण यादव व थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस की उपस्थिति में होलिका उत्सव समितियों की बैठक सम्पन्न हुई। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि त्योहार को आपसी सौहार्द और सुरक्षा नियमों के साथ मनाएं। साथ ही प्रशासन की गाइड लाइन व आवश्यक दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया। इस बार नगर में 18 सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। इन सभी जगहों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन ने शांति व सुरक्षा के बीच परम्परा का निर्वहन करने की अपील की है। बैठक में होलिका उत्सव समिति सुसनेर की ओर से मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रतिनिधि युगलकिशोर परमार, राकेश बिकुंदिया, लखन भावसार, शिवम विश्वकर्मा, मोहन लुहार सहित आदि नगर की विभिन्न होलिका उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर थाने में होलिका उत्सव समिति के सदस्यो को सम्बोधित करते हुए एसडीओपी देवनारायण यादव।
Leave a Reply