ग्राम पटेल ने किया होलिका दहन ,परंपरा के अनुसार हुआ होलिका दहन
बुरहानपुर जिले के ग्राम नाचनखेडा में ग्राम पटेल के हाथों से होलिका दहन करने का पुर्व से चली आ रही प्रथा आज सोमवार को सुरज ढलने के बाद शाम में करीबन 7 बजे ग्राम पटेल सुनील नंबरदार के हाथों से होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ । यह मध्य प्रदेश के सभी जिलों के ग्राम पटेल एवं बुरहानपुर जिले के ग्राम पटेलों के लिए बड़े गर्व की बात है । होलिका दहन कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं ग्राम के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे । इस कार्य को देखते हुए मध्यप्रदेश के सभी जिलों के ग्राम पटेलों ने सुनील नंबरदार को बधाई दी ।
Leave a Reply