भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान* — *महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा,एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम

रमाकांत मोरे बुरहानपुर

भगोरिया हाट बाजारों में विशेष जागरूकता अभियान* — *महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा,एवं नशामुक्ति पर जन-जागरूकता कार्यक्रम।

*भगोरिया मेले मैं वाहन चालक जो बिना हेलमेट थे उन्हें थाना प्रभारी खकनार द्वारा हेलमेट का महत्व बतलाकर हेलमेट वितरित किए गए।*

*भगोरिया मेले में पुलिस द्वारा टेंट में मोटिवेशन होडिंग लगाकर पंपलेट वितरित कर किया जागरूक ।*

*बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगामी भगोरिया पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।*

*अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित भगोरिया हाट बाजारों में महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव एवं नशामुक्ति विषयों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।*

*अभियान का उद्देश्य भगोरिया हाट में बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस को सुरक्षा, सतर्कता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना।*

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में अभियान के संचालित किया गया।

दिनांक 02.03.2026 को अधिकारियों द्वारा जिले में लगने वाले भगोरिया हॉट बाजार में उपस्थित आमजन से संवाद कर महिला सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव, यातायात सुरक्षा,एवं नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

*कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु*:

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से बचाव एवं सहायता हेतु उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी।

साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूकता।

नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी एवं नशा छोड़ने हेतु प्रेरणा साथ ही उपस्थित लोगों को नशे छोड़ने हेतु शपथ भी दिलवाई गई। एवं यातायात नियमों का पालन करने के संबंध मे जागरूक किया गया।

डायल-112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी।

*थाना क्षेत्रवार आयोजित कार्यक्रम*:

1.*थाना खकनार क्षेत्र* — खकनार में लगे

भगोरिया हाट बाजार में थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव एवं स्टाफ द्वारा भगोरिया हाट बाजार में ग्राम वासियों को महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराधों से बचाव एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही भगोरिया मेले में आए वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए।

2.*थाना शाहपुर क्षेत्र* — ग्राम जसोदी में

थाना शाहपुर से उप निरीक्षक राधिका सोलंकी उप निरीक्षक राजेश सेगर एवं स्टाफ द्वारा ग्राम मोहद में आयोजित भगोरिया हाट में उपस्थित जनमानस को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति विषयों पर जागरूक किया गया।

*बुरहानपुर पुलिस की अपील*:

किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें।

साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

महिलाएं किसी भी समस्या में 181 महिला हेल्पलाइन का उपयोग करें।

नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग कर स्वयं भी नशे से दूर रहें एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!