भगोरिया हाट में झूमी आदिवासी संस्कृति, रविंद्र महाजन ने मांदल की थाप पर थिरकाए कदम

रमाकांत मोरे बुरहानपुर

भगोरिया हाट में झूमी आदिवासी संस्कृति, रविंद्र महाजन ने मांदल की थाप पर थिरकाए कदम

धूलकोट/बुरहानपुर। पारंपरिक ढोल-मांदल और मंजीरों की गूंज के बीच भगोरिया हाट बाजार उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे ग्रामीणों और युवाओं ने लोकधुनों पर जमकर नृत्य किया। हाट बाजार में दूर-दराज से आए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण रविंद्र महाजन जी ने आदिवासी समाज के साथ मांदल की थाप पर नृत्य कर उत्सव में चार चांद लगा दिए। उन्होंने ढोल बजाकर पारंपरिक संस्कृति के प्रति अपना जुड़ाव दर्शाया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद बर्डे, नितिन इंगले,लालसिंह तड़ोले, पवन बर्डे, आजम बैग, रमेश पटेल, चंद्रकांत गंगराड़े, भाव सिंह बर्डे, बलिराम गांठे सहित कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीणों से मिलकर भगोरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।

हाट बाजार में पारंपरिक आभूषण, हस्तशिल्प और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद-फरोख्त भी होती रही। पूरा क्षेत्र उत्सव और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बन गया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!