स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉक्टर जीसी गुप्ता के निर्देशन में एनटीएफ के अंतर्गत दिनांक 10 फरवरी 2026 को तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बता दें कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दिनांक 24.3.2025 के निर्णय के माध्यम से, उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिताओं को दूर करने और आत्महत्या को रोकने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस रवींद्र भट्ट की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय कार्य बल का गठन किया गया है जिसके अंतर्गत ही तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय में किया गया है। तनाव प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी एनटीएफ नोडल अधिकारी आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा दी गई । इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन काशीराम प्रजापति ने किया एवं आभार लविश जैन ने माना।
Leave a Reply