विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय सुसनेर में प्रदर्शनी 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु मॉडल एवं प्रादर्श चयनित होंगे। प्रदर्शनी में सामाजिक विज्ञान विषय को भी समाहित किया गया है।
प्रदर्शनी हेतु विषय (थीम), उपविषय निम्नानुसार है-विषय थीमः विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिये
उपविषयः विज्ञान एवं पर्यावरण
सतत कृषि,अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प,हरित ऊर्जा ,उभरती प्रौद्योगिकी,मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता , जल संरक्षण और प्रबंधन सम्बन्धित विषय सम्मिलित किए गए प्रदर्शनी का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी के द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई जिसके पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी, बी आर सी कार्यालय से प्रशिक्षण प्रभारी विजय जैन, संतोष भैनिया,उल्लास समन्वयक ईश्वर ओसारा द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया वही प्रदर्शनी का मूल्यांकन कन्या उ मा वि सुसनेर के पारस जैन,दीपक जैन एवं अशरफ मंसूरी द्वारा किया गया अंत में एक दिवसीय सेमिनार (विचार गोष्ठी) के लिए विषय “प्लास्टिक प्रदूषण कम करने पर बच्चो द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए इस अवसर पर प्रदर्शनी में जनशिक्षक केंद्र से जनशिक्षक रामदयाल गुर्जर,रोशन बैग,शिवलाल ओसारा,कमलेश जैन,इख्तियार खान सहित संस्था मार्गदर्शक शिक्षक सम्मिलित हुए ।
Leave a Reply