सुसनेर। बुधवार को नगर परिषद सुसनेर के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक भावसार की माताजी भगवतीदेवी भावसार का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके नगर के इतवारीया बाजार में स्थित स्व निवास से शाम 5 बजे प्रारंभ हुई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन, ग्रामीणजन एवं नगरवासी शामिल हुए। अंतिम यात्रा स्थानीय श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के समीप कण्ठाल नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां पर शोकसभा का आयोजन हुआ। शोकसभा को मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, पूर्व पार्षद फकीरमोहम्मद खान, विधानसभा कांग्रेस संगठन मंत्री आशिकुसेन बोहरा, समाजसेवी भेरूलाल सोनी, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, भाजपा नेता गिरजाशंकर राठौर आदि ने संबोधित करते हुए अपने संबोधन में उनको विन्रम, मिलनसार, धार्मिक प्रवृत्ति की महिला बताकर उनको याद किया। मुखाग्नि उनके पुत्र दीपक भावसार ने दी।
Leave a Reply