कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों से किया संपर्क
नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर से प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के निर्देशन में महाविद्यालय टीम ने कॉलेज चलो अभियान के तहत नगर के सांदीपनि विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों से संपर्क कर कॉलेज में प्रवेश हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय टीम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर व्ही गुप्ता, मुकेश कुमार दांगी, काशीराम प्रजापति, श्रद्धा पांडे सीमा मुवेल, सागर भारती ने प्रवेश संबंधी जानकारी, विभिन्न छात्रवृत्तियां जैसे गांव की बेटी योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना मुख्यमंत्री मेधावी योजना, पोस्ट मैट्रिक योजना आवास सहायता योजना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तके एवं स्टेशनरी, इंस्पायर छात्रवृत्ति, महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीकॉम बीएससी, अन्य गतिविधियों में राष्ट्रीय सेवा योजना, स्वामी कैरियर मार्गदर्शन योजना, वार्षिक स्नेह सम्मेलन, युवा उत्सव, प्रयोगशाला खेल मैदान, ग्रंथालय आदि के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
Leave a Reply