नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के निर्देशन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता काशीराम प्रजापति (गणित विभाग) ने भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसके साथ ही वैदिक गणित से संबंधित हल की विभिन्न विधियों को विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन में दीपिका पंवार, स्तुति जैन, गुंजन जैन,वंशिका जैन, देवेंद्र माली, मानव परिहार, सुमित चरण ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ आर व्ही गुप्ता, डॉ आदिश कुमार जैन, आकांक्षा श्रीवास्तव, लविश जैन, श्रद्धा पांडे, डॉ रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल,मुकेश कुमार दांगी बद्रीलाल डाबी एवं समस्त स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार रामकुमार अंजोरिया ने माना एवं उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी काशीराम प्रजापति ने दी।
Leave a Reply