हर जन का देश के विकास में योगदान नशे से रहे दूर दिलाई जागरूकता शपथ
स्वस्थ जीवन शैली के लिए जिला कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में आंगनवाड़ी केंद्र ,पंचायत ओर शिक्षा विभाग के सयुक्त स्तर पर शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में नशा मुक्ति के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल यादव द्वारा की गई इस अवसर पर क्लैप लीडर भेरूलाल ओसारा द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई साथ ही इस अवसर पर संस्था परिवार के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रकाश यादव , माध्यमिक शिक्षक भूपेंद्र सिंह झाला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शैलू यादव ,सहायिका रीना यादव तथा मंत्री रामलाल राठौर द्वारा नशे के दुष्परिणाम प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के समापन पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल यादव द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र में नशीले पदार्थों के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी दल का चयन किया गया जिसका प्रस्ताव मेंबर साहब लाल सिंह यादव द्वारा रखा गया ।उक्त कार्यक्रम में 25 से अधिक वरिष्ठ ग्रामीणजनो ने भाग लिया ।
Leave a Reply