सुसनेर में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, भाजपा नेताओं ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह विजेता अब राजगढ़ में दिखाएंगे हुनर….
सुसनेर: विधानसभा स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का सफल आयोजन हुआ। इसमें सोयत, नलखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मार्केटिंग अध्यक्ष एवं जिला विकास सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मणसिंह कांवल, भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. गजेंद्रसिंह चंद्रावत, मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, सोयत मंडल अध्यक्ष अमित नागर, मोड़ी मंडल अध्यक्ष बजरंग पाटीदार, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, गिरजा शंकर राठौर, भूपेंद्र शास्त्री, कालू सिंह नाहरखेड़ा, आदित्य शर्मा (सांसद के निजी सहायक), बाबूलाल यादव, पार्षद प्रदीप सोनी, प्रदीप दागी (सोयत), मितेश व्यास जिला खेल समन्वयक राजगढ़, खेल समन्वयक सोनू पाटीदार, जिले के शासकीय व अशासकीय खेल समन्वयक सहित अनेक पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विजेता रहे खिलाड़ी:-
खो-खो प्रतियोगिता में सुसनेर विजेता तथा नलखेड़ा उपविजेता रहा। कबड्डी में सुसनेर ने प्रथम व सोयत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में नलखेड़ा विजेता एवं खेरिया उपविजेता रहा। बैडमिंटन एवं कुश्ती सहित अन्य खेलों के विजेता खिलाड़ी अब लोकसभा स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राजगढ़ जाएंगे।
चित्र : सुसनेर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विजेता टीम के साथ अतिथि लक्ष्मणसिंह कांवल एवं अन्य।
[12/17, 6:31 PM] Sus Vishu Ji Bhavsar: पाटीदार समाज के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया
सुसनेर। बुधवार को पाटीदार समाज के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पटेल का पाटीदार समाज व अन्य समाज जनों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार के निवास पर हार माला से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार ने सभी समाज जनों से खेती के साथ व्यापार धंधे में भी आने के साथ ही अन्य समाज जनों से भी मिल जुल कर रहनें का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला पाटीदार समाज के अध्यक्ष कैलाश पटेल, कांग्रेस विधानसभा संगठन मंत्री आशिक हुसैन बोहरा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह सारखा, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल कुलमी एडवोकेट एवं नरेंद्र वेदिया, अमन पाटीदार, शेलेद् पाटीदार, रघु पाटीदार मेडीकल, बिट्ठल पाटीदार श्याम नगर, जगन्नाथ पाटीदार, जीवन पाटीदार युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष मंदसौर, नंदकिशोर पाटीदार, राधेश्याम भालोट नलखेड़ा, ललित पाटीदार, राकेश पाटीदार सहित पाटीदार समाज एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर में पाटीदार समाज प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत पाटीदार का स्वागत करते समाजजन एवं अन्य।
Leave a Reply