कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय विद्यालय श्यामपुरा में दी जानकारी

राजेश माली सुसनेर

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय विद्यालय श्यामपुरा में दी जानकारी

नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर द्वारा प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के निर्देशन में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापको ने पीएम श्री शासकीय विद्यालय श्यामपुरा में कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत जानकारी दी । जिसमें सहायक प्राध्यापक काशीराम प्रजापति ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं जैसे गांव की बेटी, पोस्टमैट्रिक, इंस्पायर, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, मुख्यमंत्री संबल योजना, आवास योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाएं जैसे ग्रंथालय, वाचनालय, कॉमन रूम,निशुल्क पाठ्य पुस्तके एवं स्टेशनरी, पेयजल, राष्ट्रीय सेवा योजना, इनडोर और आउटडोर गेम्स, कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, भारतीय ज्ञान परंपरा, रेड रिबन क्लब, इको क्लब, आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ आदि के बारे में भी बताया। सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र डॉ आदिश कुमार जैन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं उसके प्रमुख प्रावधान जैसे बहुविषयक शिक्षा, क्रेडिट बैंक, कौशल आधारित पाठ्यक्रम, विषय चयन तथा ऑनलाइन प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। साथ ही विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ महाविद्यालय का भ्रमण करने के लिए भी प्रेरित किया। डॉ जैन ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी महाविद्यालय में अपना प्रवेश अनिवार्य रूप से ले और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अवश्य लें। पीएम श्री विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने कॉलेज चलो अभियान के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की एवं आवश्यक सुझाव भी दिए। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी काशीराम प्रजापति ने दी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!