राज्य जूनियर रेडक्रॉस शिविर पांच दिवसीय सद्भावना शिविर में 28 जिलों के सैंकडों जूनियर्स ओर काउंसलर को किया प्लास्टिक के प्रति जागरूक

राजेश माली सुसनेर

राज्य जूनियर रेडक्रॉस शिविर पांच दिवसीय सद्भावना शिविर में 28 जिलों के सैंकडों जूनियर्स ओर काउंसलर को किया प्लास्टिक के प्रति जागरूक

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल के तत्वावधान में क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में आयोजित पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस राज्य स्तरीय सह-सद्भावना शिविर का समापन समारोहपूर्वक संपन हुआ। यह शिविर 12 से 16 दिसंबर तक आयोजित किया गया, न जिसमें प्रदेश के 28 जिलों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं, काउंसलरों, ट्रेनरों एवं वालंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर ने “स्वस्थ युवा स्वस्थ राष्ट्र” की अवधारणा को सशक्त आधार प्रदान किया।

समापन समारोह के मुख्यअतिथि प्रधान जिला एवं सत्र भी न्यायाधीश गुना अमिताभ मिश्रा ,जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. किशन यादव द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में मप्र द्वारा रेडक्रॉस राज्य शाखा के जनरल तथा सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह, वाइस की चेयरमैन मनीष रावल, कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता, जिला रेडक्रॉस गुना के चेयरमैन डॉ. एल. के. शर्मा एवं सचिव डॉ. रामवीर रघुवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कुल 744 जूनियर छात्र-छात्राएं, 73 काउंसलर ट्रेनर, 45 वालंटियर, 23 एडवेंचर वालंटियर, 26 होमगार्ड-आपदा प्रबंधन काउंसलर, 38 नगर निगम काउंसलर तथाविश्वविद्यालय के लगभग 65 सदस्य शामिल हुए।

पांच दिनों तक चले इस शिविर में रचनात्मक, शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक दायित्व का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर अतिथियों इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

 *रचनात्मकता और आपदा प्रबंधन का मिला व्यावहारिक ज्ञान*

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को चित्रकला, फैंसी ड्रेस, एकल एवं समूह नृत्य, लोक नृत्य, लोक गीत, समूह गान, निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता एवं झांकी प्रदर्शनी जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, शारीरिक व्यायाम एवं साहसिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को वास्तविक जीवन में उपयोगी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सेवा भावना का विकास हुआ।

 *जिले से उन्होंने की प्रतिभागिता*

राज्यस्तरीय भारतीय रेड क्रॉस सद्भावना प्रशिक्षण शिविर में आगर जिले से जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार जाटव एवं जिला संगठक आयुक्त रजनीश स्वर्णकार के निर्देशन में जिले से राज्य प्रशिक्षण दल में जिले से मास्टर ट्रेनर्स सह क्लैप लीडर भेरूलाल ओसारा द्वारा सेवा दी गई एवं शासकीय उ मा वि तनोडिया तथा संस्कार एकेडमी आगर के बच्चो ने प्रतिभागिता की ।

 *जलवायु परिवर्तन के प्रति विशेष ध्यान*

इस सद्भावना शिविर में भारत स्काउट एवं गाइड और यूनिसेफ के सयुक्त तत्वाधान में संचालित प्रोजेक्ट क्लैप के क्लैप लीडर भेरूलाल ओसारा द्वारा परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने पर विशेष ध्यान दिया गया साथ ही प्लास्टिक दानव के माध्यम से 1000 से अधिक लोगों को प्लास्टिक मुक्त के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. किशन यादव द्वारा अपने साथ प्लास्टिक दानव को प्रशिक्षण शिविर परिसर में सभी की जागरूकता के लिए भ्रमण कराया गया साथ ही प्लास्टिक मुक्त जागरूकता के लिए प्रदर्शनी ओर फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिता में नर्मदापुरम को प्रथम और आगर मालवा को तृतीय स्थान दिया गया ।

 *विशेष कार्य के लिए किया गया सम्मानित*

समापन समारोह के मुख्यअतिथि प्रधान जिला एवं सत्र भी न्यायाधीश गुना अमिताभ मिश्रा ,अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. किशन यादव एवं रेडक्रॉस राज्य शाखा के जनरल तथा सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह, वाइस की चेयरमैन मनीष रावल द्वारा मास्टर ट्रेनर्स सह क्लैप लीडर भेरूलाल ओसारा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!