आज संभागीय भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी,कार्यकर्ता व आमजनों से भेंट करेंगे उपमुख्यमंत्री:- राजेंद्र शुक्ल
*उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल का सागर आगमन पर भाजपा करेगी भव्य स्वागत:- श्याम तिवारी*
सागर। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को सागर प्रवास पर रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिला प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल के सागर आगमन पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रातः 10:30 बजे मोतीनगर चौराहे पर बुंदेली परम्परा से भव्य स्वागत करेंगे प्रातः 11:00 बजे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं व आम जनों से भेंट कर संवाद करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से समय के पूर्व पार्टी कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया हैं।
Leave a Reply