सुसनेर से युवामोर्चा के कार्यकर्ता भोपाल पहुंचकर हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में श्याम टेलर ने संभाली युवा मोर्चा की कमान
सुसनेर से युवामोर्चा के कार्यकर्ता भोपाल पहुंचकर हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में श्याम टेलर ने संभाली युवा मोर्चा की कमान
सुसनेर। भाजपा युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के भोपाल पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सुसनेर से भाजपा युवामोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत बजाज,
जिला मंत्री विजय पाटीदार,
मंडल अध्यक्ष संतोष पाटीदार, मंडल उपाध्यक्ष अक्षत जैन एवं नरेंद्रसिंह के नेतृत्व में भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में रैली के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने संगठन में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत हुई है और देश दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन में नक्सलवाद बढ़ा, जबकि भाजपा सरकार ने इसे लगभग खत्म कर दिया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की पहचान युवा मोर्चा से है और 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। उन्होंने हर मोहल्ले में भाजपा का परचम लहराने की बात कही और विश्वास जताया कि श्याम टेलर संगठन को नई ऊंचाई देंगे। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चित्र : सुसनेर से भोपाल पहुंचकर युवामोर्चा के कार्यकर्ता पदभार ग्रहण कार्यक्रम में रैली के रूप में हुए शामिल।
Leave a Reply