भाजपा महिला मोर्चा मंडल कार्यालय पर हुआ पीएम के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन, भाजापाईयो ने सुनी पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात
सुसनेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी विक्रम सकलेचा एवं कविता आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में नगर एवं ग्रामीण इलाकों में भाजपा तथा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सुना। स्थानीय न्यू बस स्टैंड सुसनेर के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार के कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर डॉक्टर सौरभ जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पीएम के मन की बात के कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेन्द्र पांडे की अध्यक्षता में बूथ क्रमांक 138 पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाईव प्रसारण बड़ी एलईडी पर किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रदीप सोनी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान, पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र सांवला, पूर्व पार्षद इस्माईल मंसूरी, युवामोर्चा जिला महामंत्री लखन सेन, भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक रवि टेलर, पूर्व पार्षद इस्माईल मंसूरी एवं अंशुल जैन बाबू, अक्षत जैन आदि थे। यहां कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने किया एवं आभार भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार ने माना। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भगवानसिंह, महिला मोर्चा कार्यकर्ता आरती नवीन भावसार, किरण जादमे, ज्योति भावसार सहित भाजपा, युवामोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर में महिला मोर्चा मंडल कार्यालय पर पीएम के मन की बात सुनते भाजपा नेता।
Leave a Reply