अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की कार्यकारिणी की घोषणा
सुसनेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुसनेर नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एबीवीपी सुसनेर भाग संयोजक गोविंद पाटीदार एवं नगर मंत्री चेतन शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद पाटीदार ने छात्रों के बीच संगठन की कार्यप्रणाली, छात्र हितों के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयासों तथा युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी सदैव शिक्षा, राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए कार्यरत रहा है।
घोषित नई कार्यकारिणी में प्रतीक शर्मा को कॉलेज अध्यक्ष, एवं कालू सिसोदिया को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला एसएफडी टोली सदस्य हनु सोनी ने किया एवं आभार नगर सहमंत्री रोहित चौहान ने माना।
चित्र : सुसनेर महाविद्यालय में एबीवीपी के नवीन पदाधिकारी का स्वागत करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
Leave a Reply