ऑन लाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए : द्वारकादास लड्डा

राजेश माली सुसनेर

ऑन लाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए : द्वारकादास लड्डा

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर दिए निर्देश

सुसनेर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत सुसनेर के सीएम राइज स्कूल सुसनेर में भी उक्त कार्यक्रम भव्य आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। उक्त जानकारी स्थानीय उज्जैन कोटा मार्ग पर स्थित विश्राम गृह पर आयोजित पत्रकार को संबोधित करते हुए विश्व गीता प्रतिष्ठानम के जिला संयोजक द्वारकादास लड्डा एवं सह संयोजक रूपनारायण श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1 दिसंबर गीता जयंती पर गीता महोत्सव के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों में जन सामान्य की अधिक से अधिक सहभागिता हो इसका आग्रह भी किया। श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न अध्यायों की संस्कृत और हिंदी में, स्कूल कॉलेज के साथ-साथ जन सामान्य को प्रतियां उपलब्ध करवाकर, गीता पर केंद्रित क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। गीता ज्ञान के प्रसार से जन सामान्य की विचार प्रक्रिया और मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव होगा।

उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भगवतगीता ऑन लाइन ज्ञान प्रतियोगिता में प्रवृष्ठि 28 नवम्बर तक www.geetamahotsav.com पर होगी। जिसमें तीन श्रेणियों में भागीदारी की जा सकती है। सभी श्रेणियों के लिए पृथक -पृथक पुरस्कारों का प्रावधान भी किया गया है। यह पुरस्कार 26 जनवरी 2026 को दिए जाएंगे। प्राप्त की। उन्होंने आगे बताया कि 1 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर मध्यप्रदेश में सभी विकास खंडों, जिला मुख्यालयों, संभागीय मुख्यालयों पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का पाठ किया जा रहा है। जन सामान्य द्वारा युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात किए जाने के उद्देश्य को इस गीता पाठ से सफल बनाया जा सकता है। वीर भारत न्यास द्वारा गीता पाठ के साथ-साथ गीता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं। सुसनेर क्षेत्र के भी सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों, प्रबुद्धजनों, मीडिया और गणमान्य नागरिको से सीएम राइज स्कूल सुसनेर में 1 दिसंबर को प्रात 10 बजे आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।

चित्र : सुसनेर में 1 दिसंबर को आयोजित गीता कार्यक्रम की जानकारी देते द्वारकादास लड्डा।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!