भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी बहादुर मुकाती ने टोली की समीक्षा बैठक ली

राजेश माली सुसनेर

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी बहादुर मुकाती ने टोली की समीक्षा बैठक ली

सुसनेर। गुरुवार को स्थानीय उज्जैन कोटा मार्ग पर स्थित विश्राम गृह पर एसआईआर को लेकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत भाजपा एसआईआर जिला प्रभारी बहादुर मुकाती ने सुसनेर विधानसभा की टोली के साथ समीक्षा बैठक को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, पार्षद प्रदीप सोनी, मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री मुकाती ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक संवैधानिक प्रक्रिया होने के साथ-साथ लोकतंत्र की सुरक्षा, पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। एसआईआर अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े और कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल चुनावों के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा है।

बूथ स्तर पर जाकर जनता को जागरूक करें। और आगे कहा कि एसआईआर केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला जन-अभियान है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जाकर जनता को जागरूक करना होगा और उन्हें सही जानकारी उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस अवधि में जिले के सभी मंडल और बूथ समितियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ें। इसके साथ ही विवाह के बाद परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों के नामों को जोड़ना भी आवश्यक है, जिससे कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दो स्थानों पर दर्ज है या वह बाहरी क्षेत्र का है, तो इस पर आपत्ति दर्ज कराकर सूची को शुद्ध किया जाए। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर फॉर्म भरवाने में सहयोग, दस्तावेज़ों की जानकारी तथा शंकाओं का समाधान करना कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण दायित्व है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।

चित्र : सुसनेर में भाजपा जिला एसआईआर प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!