राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 2025 के अंतर्गत हुआ ई ग्रन्थालय, ओएनओएस कार्यशाला और ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेस का आयोजन

राजेश माली सुसनेर

राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 2025 के अंतर्गत हुआ ई ग्रन्थालय, ओएनओएस कार्यशाला और ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेस का आयोजन

सुसनेर। स्थानीय स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ.जी.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह 14 से 20 नवम्बर 2025 के अंतर्गत बुधवार 19 नवंबर 2025 को ई ग्रंथालय और ओएनओएस कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रंथपाल रामकुमार अंजोरिया द्वारा विद्यार्थियों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वही गुरुवार 20 नवंबर 2025 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी काशीराम प्रजापति ने दी।

चित्र 1 : सुसनेर महाविद्यालय के ग्रंथापाल राजकुमार अंजोरिया विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए।

चित्र 2 : जानकारी प्राप्त करते महाविद्यालय के विद्यार्थी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!