सुसनेर। रविवार की सुबह साढ़े चार बजे नगर परिषद सुसनेर के पूर्व लेखापाल एवं वर्तमान में आगर नगर पालिका में पदस्थ स्थानीय वार्ड 12 के निवासी श्याम पंवार का 57 वर्ष की उम्र में दुखद निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके पुराने पेट्रोल पंप के पीछे स्थित स्वनिवास से निकली। शवयात्रा में नगर परिषद कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और परिजन शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय कंठाल नदी किनारे स्थित मुक्ति धाम में हुआ। जहां शोक सभा का आयोजन हुआ। शोकसभा को सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रदीप सोनी एवं नईम अहमद मेव, आकाशवाणी कबीर पंथी गायक बालुलाल सोलंकी ने संबोधित किया। सभी ने उनको अपनी श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। उनके पुत्र कमल पंवार, राजेश पंवार, सुनील पंवार एवं अंतिम पंवार ने उन्हे मुखाग्नी दी।
चित्र : श्याम पंवार पूर्व लेखापाल नगर परिषद सुसनेर।
Leave a Reply