सुसनेर मंडी में कार्यक्रम आयोजित कर भावंतर योजना में सोयाबीन की खरीदारी प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी देखा
सुसनेर। गुरुवार को कृषि उपज मंडी सुसनेर में भावन्तर योजना में सोयाबीन की खरीदारी कार्यक्रम आयोजित कर प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम सर्वेश यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंद्रावत, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह गुंदलावदा, पार्षद प्रदीप सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग एवं कालुसिंह चौहान, पूर्व मंडी अध्यक्ष नाथूलाल जी, गल्ला व्यापारी महावीर जैन थे। कार्यक्रम में योजना के बारे में जानकारी तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने उपस्थित किसानों की दी। कार्यक्रम में सभी अतिथियों, व्यापारियों एवं किसानों ने बड़ी एलईडी पर देवास में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोयाबीन किसानों के खाते में भावांतर योजना की राशि भेजी। मुख्यमंत्री ने देवास से सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खाते में 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने देवास में आयोजित मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि हमने किसानों और राज्य के लोगों से जो वादा किया उसे पूरा किया है। पहले लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ाने का वादा पूरा किया और अब किसानों को भावांतर की राशि जारी की है। बता दें कि राज्य सरकार ने सोयाबीन किसानों को कम दाम पर उपज बिक्री की स्थिति में नुकसान की भरपाई के लिए भावांतर योजना लागू की है।
अंत में आभार मंडी सचिव राजेंद्र शर्मा ने माना। इस अवसर पर मंडी लेखापाल हरिनारायण, गल्ला व्यापारी त्रिलोकचंद जैन, प्रीतेश जैन, मंडी कर्मचारी सलीम बैग, राकेश टेलर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर मंडी में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण देखते अतिथि एवं किसान।
Leave a Reply