देश को मजबूत करने के लिए समाज को चलना पड़ेगा:- सांसद रोडमल नागर

राजेश माली सुसनेर

देश को मजबूत करने के लिए समाज को चलना पड़ेगा:- सांसद रोडमल नागर

एक भारत–श्रेष्ठ भारत संदेश के साथ सुसनेर विधानसभा में पदयात्रा

सुसनेर: लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” संदेश के साथ भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे कालीसिंध नदी पुलिया से हुआ और यह सोयतकला होते हुए माधव चौक तक पहुंची। यात्रा का स्वागत ग्रामीणों और पदयात्रियों द्वारा जगह-जगह फूल-मालाओं और जयकारों के साथ किया गया।

पदयात्रा के दौरान सांसद रोडमल नागर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश को एक सूत्र में जोड़ने और राष्ट्रवाद को मजबूत करने का आदर्श प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि पटेल आतंकवाद, वंशवाद, जातिवाद और अन्य प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर समाज और देश को एकजुट करने का संदेश देते थे। सांसद नागर ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि समाज को मिलकर चलना होगा और व्यक्तिगत स्वाभिमान के साथ तालमेल बनाकर ही देश को सशक्त किया जा सकता है।

सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी आदर्श को आगे बढ़ाते हुए देश में एकता और समरसता को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य भी युवाओं और आम जनता तक सरदार पटेल के संदेश को पहुंचाना और समाज में एकता की भावना को मजबूत करना है।

सुसनेर विधानसभा क्षेत्र की सीमा में पदयात्रा के प्रवेश करने पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने सांसद रोडमल नागर का हारफूल माला पहनाकर स्वागत किया। ओर पूर्व विधायक राणा ने उनके साथ बड़ी संख्या में आए सुसनेर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ पदयात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेन्द्र पांडे, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश नारायण बजाज, भाजपा जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा एवं मंयक राजपूत, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं सजनसिंह कलारिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कराजसिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोयत अमित नागर, सुसनेर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन आदि भी पदयात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, राजगढ़ जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर और आगर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने भी उपस्थित होकर पदयात्रा को संबोधित किया और एकता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजेश राठौर ने किया, जबकि आभार मंडल अध्यक्ष अमित नागर ने माना।

पदयात्रा का मार्ग शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता के सहयोग से पूरी तरह व्यवस्थित रहा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने सरदार पटेल के जीवन और उनके राष्ट्रहित के आदर्शों को याद किया।

चित्र : सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह कार्यकर्ताओं के साथ सांसद रोडमल नागर एवं पदयात्रियों का स्वागत करते हुए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!