किसानो ने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री के निर्बाध 10 घंटे बिजली आपूर्ति के वादे को पूरा करने की मांग बिजली अधिकारी से की

राजेश माली सुसनेर

किसानो ने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री के निर्बाध 10 घंटे बिजली आपूर्ति के वादे को पूरा करने की मांग बिजली अधिकारी से की

सुसनेर। हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने किसानों को 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की गारंटी देने की घोषणा की थी। परंतु सुसनेर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के किसानों से किए इस वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों को रातों की नींद ओर दिन का चैन छीन गया। ओर बिजली के इंतजार में उनका खाना पीना कही आना जाना सब दुश्वार हो गया। जिससे उनमें काफी आक्रोश पनम रहा है।

उक्त बात सोमवार को सुबह 11 बजे स्थानीय एमपीईबी कार्यालय परिसर में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने उपस्थित होकर विद्युत अधिकारी सिद्धार्थ बंबोरी की अनुपस्थिति में कनिष्ठ यंत्री इमरान खान को बताई। आक्रोशित किसानों को बड़ी संख्या में विद्युत कार्यालय की ओर जाता देख थाना प्रभारी केसरसिंह राजपूत भी अपने दल बल के साथ वहां पहुंच गई।

किसानो ने एक लिखित ज्ञापन देकर अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की 10 घंटे बिजली आपूर्ति की ग्रारंटी की याद दिलाई।

लिखित ज्ञापन में किसानों ने सामूहिक रूप से बताया कि सुसनेर एवं मोडी फीडर के किसानों को सिंचाई के लिये दिन में 10 घंटे विद्युत दी जाये। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव द्वारा भी किसानों को सर्दी एवं जीव जन्तु एवं फाल्ट आदि से बचाने के लिए किसानों को सतत् 10 घंटे विद्युत प्रदाय करने की गारंटी दी हे। लेकिन सुसनेर और मोडी फीडर के किसानो को सतत् 10 घंटे विद्युत प्रदाय नहीं की जाकर अलग अलग 6 घंटे एवं 4 घंटे विद्युत प्रदाय की जा रही है। साथ ही वर्षों पुराने तार होने के कारण रात्रि में तार टूटने की समस्या होने से कई घंटों तक विद्युत प्रदाय बंद रहती हैं।

किसानो ने ज्ञापन में बताया कि 6 घंटे एवं 4 घंटे अलग अलग समय में विद्युत नहीं देते हुऐ सतत् हमें 10 घंटे विद्युत प्रदाय की जाये। जिससे किसानों को समय के साथ ही रात्रि में होने वाली असुविधा से भी बचाया जा सके। यदि 10 घंटे सतत् विद्युत प्रदान नही की जाती है तो हम सभी किसानों को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।

जिस पर दोनों अधिकारियों ने किसानों को समझाया।

वहीं कनिष्ठ यंत्री इमरान खान ने किसानों को आश्वत किया कि में आज ही 10 घंटे का शेड्यूल बनाकर वरिष्ठ अधिकारी को अनुमति के लिए भेजूंगा उनकी अनुमति प्राप्त होते से ही आप निर्बाध दस घंटे लगातार विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इमरान खान ने कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ बंबोरी को भी फोन पर बात करना चाही परन्तु वो टीएल बैठक में जिले में होने से बात नहीं कर सके।

थाना प्रभारी केसरसिंह राजपूत एवं एमपीईबी कनिष्ठ यंत्री इमरान खान के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और वहां से रवाना हुए।

इनका कहना

“किसानो को लगातार दस घंटे निर्बाध विद्युत सप्लाई के लिए सेल्डयूल बनाकर वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति के लिए भेजा है उनकी अनुमति प्राप्त होते ही किसानों को दस घंटे लगातार विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी।” इमरान खान, उप यंत्री, एमपीईबी सुसनेर।

“में सोमवार को टील की बैठक में शामिल होने जिले में उपस्थित था। किसान नेता लक्ष्मणसिंह कांवल द्वारा ज्ञापन देने की सूचना प्राप्त होने पर मैने उपयंत्री इमरान खान को ज्ञापन लेने ओर किसानों की यथाशीघ्र समस्या के निराकरण के निर्देश दिए थे। जल्द किसानों की मांग अनुसार विद्युत सप्लाई का समय निर्धारित कर समस्या का निराकरण किया जाएगा।” सिद्धार्थ बंबोरी, कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, संभाग सुसनेर।

“प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने किसानों को लगातार दस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश जारी किया हे। परंतु सुसनेर में दस घंटे लगातार विद्युत आपूर्ति ना कर अलग अलग समय में 4 घंटे, 6 घंटे बिजली आपूर्ति से किसानों को भारी दिक्कतो को सामना करना पड़ रहा है। किसानो ने सामूहिक रूप से ज्ञापन देकर दस घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग की है।” लक्ष्मणसिंह कांवल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा,

सुसनेर

चित्र : सुसनेर में किसानों द्वारा दस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर उपयंत्री इमरान खान को ज्ञापन दिया।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!