सिविल अस्पताल में इंडोर प्लांट लगाकर मनाया जन्मदिन, सहकर्मियों ने दी बधाई

राजेश माली सुसनेर

सिविल अस्पताल में इंडोर प्लांट लगाकर मनाया जन्मदिन, सहकर्मियों ने दी बधाई

सुसनेर। सिविल अस्पताल सुसनेर की डेंटल यूनिट में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मी संजय चौहान ने मंगलवार को अस्पताल में इंडोर प्लांट (एरेका पाम प्लांट) लगाकर अपना जन्मदिन मनाया। डेंटल इंचार्ज डॉ सीमा पाटीदार ने चौहान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आपका यह प्रयास अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए निश्चित ही प्रेरणा बनेगा। इस प्लांट की भांति आपका जीवन भी हराभरा होकर सुख सुविधाओं के साथ बढ़ता रहे। आप दीर्घायु हो। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को अपने जीवन के मंगल अवसर या जन्मदिन पर इस तरह पौधे व मरीजों के उपयोगी सामग्री भेंट कर उस दिवस को मनाने की बात कही। सीबीएमो डॉ राजीव कुमार बरसेना, डॉ बी बी पाटीदार ने बताया कि शासन द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देंने का प्रयास हमारे द्वारा किया जाता है आप भी अपने जीवन के शुभ अवसरो पर जरूरत की वस्तुएं देकर मरीजो का सहयोग कर सकते है। इस अवसर पर डॉ हर्षिता टाटावत, डॉ शंशाक वर्मा, डॉ भूपेन्द्र सिंह, डॉ शिवानी सोनी, फिजियोथेरेपिस्ट यश शर्मा, नर्सिंग स्टॉफ राधेश्याम ओसारा, संजना गोस्वामी, अश्विना जैन, दीपक जैन, ओमप्रकाश पंवार आदि मौजूद रहे।

फोटो –

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!