सुसनेर में आयोजित हुआ एक दिवसीय ब्यूटी लेक्चर ,,सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट चेतना राठौर ने दीं प्रोफेशनल टिप्स

राजेश माली सुसनेर

सुसनेर में आयोजित हुआ एक दिवसीय ब्यूटी लेक्चर ,,सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट चेतना राठौर ने दीं प्रोफेशनल टिप्स*

सुसनेर।देश में बढ़ते हुए रोजगार के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए सुसनेर की होनहार और प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट चेतना राठौर द्वारा एक दिवसीय ब्यूटी लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बना रही छात्राओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करना था।

इस अवसर पर चेतना राठौर ने मेकअप और ब्यूटी के क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों, करियर संभावनाओं और इंडस्ट्री की आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव भी साझा किए।

इस आयोजन में स्कूल के प्राचार्य श्री कन्हैया लाल मालवीय, ब्यूटी विषय की शिक्षिका श्रीमती आरती कुशवाह सहित समस्त स्टाफ व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को प्रेरणादायी संदेश के साथ किया गया।

छात्राओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!