मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपनी मांगों को लेकर सीएम को लिखे पोस्टकार्ड

राजेश माली सुसनेर

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपनी मांगों को लेकर सीएम को लिखे पोस्टकार्ड

सुसनेर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सलभ भदौरिया एवं संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के निर्देश पर अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जुलाई मंगलवार की शाम को साढ़े 4 बजे सुसनेर में पोस्टकार्ड अभियान चलाया और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नाम पोस्टकार्ड लिखकर के पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, भोपाल के मालवीय नगर में स्थित पत्रकार भवन को वापस दिए जाने, श्रद्धा निधि के नियमों से अधिमान्यता की शर्त को हटाए जाने व सभी जिलों में पत्रकार भवन की नि:शुल्क व्यवस्था करने व टोल टैक्स में रियायत उपलब्ध कराने एवं पत्रकार बीमा योजना को उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर नि:शुल्क योजना की तरह लागू करने की मांगे की है। इस अवसर पर श्रमजीव पत्रकार संघ की सूचना इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन, राकेश बिकुन्दीया, दीपक जैन, महेंद्र मीणा अक्षय राठौर, सोनू राठौर, मुस्तफा अली बोहरा, लव पाटीदार, युगल किशोर परमार आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो-

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!