भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया ऐलान — “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए जाएंगे एक हजार पौधे

राजेश माली सुसनेर

*भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया ऐलान — “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए जाएंगे एक हजार पौधे*

सुसनेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक विश्राम गृह सुसनेर में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि सोयतकलां क्षेत्र में एक हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण देना है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पौधारोपण अभियान जुलाई माह में संचालित किया जाएगा। इस कार्य को रावली पंचायत के सहयोग से शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां परिसर एवं कंठाल नदी के तट पर स्थित मंदिर क्षेत्र में क्रियान्वित किया जाएगा। यह जानकारी सोयत मंडल के महामंत्री श्री राजेश राठौर ने दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने अभियान को संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी बताया और सभी कार्यकर्ताओं से इसे जन आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक पद माँ के नाम केवल एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह माँ और प्रकृति के प्रति हमारी श्रद्धा का प्रतीक है।”

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: भाजपा जिला महामंत्री डॉ. गजेन्द्र सिंह चंद्रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, जिला मंत्री गिरिजाशंकर राठौर, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कालूसिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, मंडल महामंत्री मोड़ी राधेश्याम यादव जाख, मदनसिंह सिसोदिया कलारिया, अनिल जैन मामा, कमल गर्ग, सुशील लड्डा, अभिषेक बजाज, प्रकाश जाटव, डॉ. सौरभ जैन एवं पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण।

बैठक में यह भी तय किया गया कि अभियान के दौरान पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख के लिए स्थानीय युवाओं की टोलियाँ बनाई जाएंगी जो नियमित रूप से पौधों की निगरानी करेंगी। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।

चित्र : सुसनेर रेस्ट हाउस पर सोयतकलां मण्डल के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!