*बायपास निर्माण को लेकर नागरिकों ने सांसद से की मुलाकात, शहरी क्षेत्र से दूर बनाने की रखी मांग*
*झालावाड़-उज्जैन रोड पर बन रहे फ्लाईओवर से प्रभावित हो रहे कई घर व व्यवसाय, नागरिकों ने जताई चिंता*
सुसनेर: झालावाड़-उज्जैन मार्ग पर केंद्र सरकार द्वारा आगामी सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए बायपास सड़क एवं फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह बायपास वर्तमान में सुसनेर नगरीय सीमा से बिल्कुल सटे हुए क्षेत्र में बनाया जा रहा है, जिससे नगर के अनेक निवासियों के मकान और व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि यह बायपास नगर सीमा से कुछ दूरी पर बनाया जाए, तो न केवल उनके घर-प्रतिष्ठान सुरक्षित रहेंगे, बल्कि नगर का सुव्यवस्थित विकास भी सुनिश्चित होगा।
इसी मांग को लेकर क्षेत्रीय सांसद श्री रोडमल नागर से एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और निर्माण कार्य में परिवर्तन हेतु हस्तक्षेप की अपील की। प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि बायपास को नगर से कुछ दूरी पर निकाला जाए ताकि नागरिकों की वर्षों की मेहनत और आजीविका सुरक्षित रह सके।
सांसद श्री नागर ने नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से तात्कालिक चर्चा की और कहा कि वह जनता के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर भागीरथ माली, दिनेश माली, गोरधन माली, इरफान मंसूरी, नेमीचंद माली, रफीक मंसूरी सहित अनेक स्थानीय नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने बायपास की दिशा को लेकर स्पष्ट मांग रखी ।
Leave a Reply