ईमानदारी और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्ति ही समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं – जिला शिक्षा अधिकारी जाटव

राजेश माली सुसनेर

ईमानदारी और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्ति ही समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं – जिला शिक्षा अधिकारी जाटव

सुसनेर। नगर के समीप स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय मोडी संकुल के सहायक ग्रेड 3 मनोहर लाल राठौर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावो से परिपूर्ण संकुल स्तरीय विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरलाल राठौर ने किया। एवं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोड़ी बजरंग पाटीदार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एमके जाटव थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष चौधरी, पीटीए अध्यक्ष प्रभुलाल टेलर, पूर्व प्राचार्य भेरूलाल शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राधेश्याम पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, रोडमल कुल्मी, मीना जैन, कृष्णा भावसार, नेमीचंद पाटीदार थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रभारी प्राचार्य गिरीराज बंसिया के द्वारा माता सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया। संकुल की शिक्षिका श्रीमती सोनाली मोदी के द्वारा भाव विभोर कर देने वाली सरस्वती वंदना के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। समस्त संकुल परिवार के द्वारा राठौर बाबूजी का शाल, श्रीफल, पुष्पहार व सरोपा बांधकर भव्य स्वागत किया गया। समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने राठौर बाबूजी के संकुल के समस्त कार्यों के प्रति ईमानदारी व समर्पण और व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ी यादों का उल्लेख करते हुए पूरे संकुल ने बेहद भावुक लम्हों के बीच राठौर बाबूजी को अधिवार्षिकी की आयु पूरी करने की बधाई दी। विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एमके जाटव द्वारा उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि व्यक्तित्व में ईमानदारी और मन में सेवा भावना से परिपूर्ण व्यक्ति जहां भी कार्य करते हैं। वह लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाते हैं। वह जहां भी जाते हैं समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उच्च मानवीय मूल्य से परिपूर्ण व्यक्तित्व ही शिक्षा विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते है। एपीसी रजनीश स्वर्णकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्राचार्य भेरूलाल शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यह जीवन की एक नई शुरुआत है। निश्चित ही आपके अनुभव का लाभ शिक्षा विभाग एवं समाज को समर्पित होगा। शिक्षा विभाग में आपकी कमी खलेगी। पूर्ण निष्ठा ईमानदारी एवं समर्पित भाव से किए गए आपके कार्य नई पिढियो का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कार्यक्रम का आभार उप प्राचार्य विट्ठल बंसिया द्वारा माना गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशीष जैन द्वारा किया गया। अंत में सामूहिक स्नेह भोज के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर एपीसी गंगाराम मेवाड़ा, एमआईएस सूर्यवंशी, बाबूजी राजेश जैन, जगदीश चंद्रगोठी, बालचंद बागरी, निर्मल भारती, मनीष शर्मा ,संजय शर्मा, मंतशा खान, सियाराम पाटीदार, ऋषि पाटीदार, पंकज पाटीदार, जनशिक्षक जगदीश पाटीदार, शिवनारायण कादरा सहित संपूर्ण मोडी संकुल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

चित्र : मोड़ी शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के लिपिक मनोहरलाल राठौर के सेवानिवृत्त होने पर बिदाई देते अतिथि एवं स्कूल स्टॉप।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!