प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ सुसनेर कार्यकारिणी का गठन राणा महेंद्र सिंह निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत
सुसनेर। प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ सुसनेर की बैठक शनिवार को राधारमन पांडे जिला अध्यक्ष प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ आगर के मुख्य आतिथ्य में डाक रोड स्थित सुरेशचंद्र त्रिवेदी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राणा महेंद्र सिंह सेवानिवृत्ति व्याख्याता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में कार्यकारिणी की भी धोषणा की गई। जिसमें सचिव पद पर गोकुल प्रसाद कारपेंटर सेवानिवृत्ति व्याख्याता, उपाध्यक्ष पद पर सुरेशचंद्र त्रिवेदी शिक्षक तथा कोषाध्यक्ष के पद पर संतोष जैन को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आगर पेंशनर संघ के प्रहलादसिंह चौहान, सागरमल जैन, कैलाश चंद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर रामप्रताप भावसार सुसनेरी, रियाज मोहम्मद खान, भंवरलाल कारपेंटर सेवानिवृत्त पटवारी, चांदमल जैन, जगदीश प्रसाद तेजरा, अंबाराम गाजवा, चंद्रकांत बक्शी, संतोष जैन, प्रदीप जैन, भंवरलाल कारपेंटर सिंचाई विभाग, कमलेश जैन, शिवनारायण शर्मा, पुरुषोत्तम कारपेंटर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोकुल प्रसाद कारपेंटर ने किया एवं आभार भंवरलाल कारपेंटर ने माना।
चित्र : सुसनेर प्रोसेसिव पेंशनर संघ के अध्यक्ष पद पर राणा महेंद्रसिंह मनोनीत होने स्वागत करते संघ के सदस्य।
Leave a Reply