इमरजेंसी में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं प्रहरियों का होगा सम्मान , कार्यक्रम में शामिल होने सुसनेर से भोपाल रवाना हुए लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी

राजेश माली सुसनेर

इमरजेंसी में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं प्रहरियों का होगा सम्मान , कार्यक्रम में शामिल होने सुसनेर से भोपाल रवाना हुए लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी

सुसनेर। देश में 1975 में लगाए गए आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर गुरुवार को सीएम हाउस में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के उन सेनानियों एवं प्रहरियों का सम्मान करेंगे, जो इमरजेंसी में जेल गए थे। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए सुसनेर से लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला एवं लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश नारायण बजाज के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी भोपाल के लिए सुबह 5 बजे वाहनों के माध्यम से रवाना हुए।

स्मरण रहे कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल के दौरान राष्ट्रभक्त कारावास गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आपातकाल लागू होने की 50 वीं वर्षगांठ पर ऐसे सेनानियों का स्वागत सम्मान सौभाग्य की बात बताई।

सुसनेर से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बद्रीलाल सोनी, मांगीलाल सोनी, प्रकाशचन्द जैन सारँगयाखेड़ी, सुरेंद्रसिंह लखावत, संजय पांडे, प्रदीप सोनी सहित जिले भर से भी लोकतंत्र सेनानी संघ जिलाध्यक्ष रमेश परमार एवं लोकतंत्र प्रहरी संघ संभागीय पदाधिकारी रेखा रत्नाकर एवं राजेश देसाई के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी भोपाल के लिए गुरुवार सुबह 5 बजे रवाना हुए।

चित्र : सुसनेर से भोपाल कार्यक्रम में शामिल होने रवाना होते लोकतंत्र प्रहरी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!