सुसनेर.सिविल अस्पताल सुसनेर में क्षेत्र के विधायक भेरूसिंह परिहार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन हुआ। विधायक ने सिविल अस्पताल के लिए बनाए गए नवीन अस्पताल की बिल्डिग में जल्द से जल्द अस्पताल का संचालन शुरू करने की बात कही। बैठक में अस्पताल से संबंधित विभिन्न मुदद्वों पर चर्चा की गई। जिसमें अस्पताल में केटिंन संचालक के साथ अस्पताल परिसर में बनी दुकानों के दुकानदारों पर बकाया राशी की सख्ती से वसूली की बात कही। केटिंन संचालक को पत्र जारी कर बकाया राशी जमा करवाने की बात ही। केटिंन संचालक के द्वारा राशी जमा नही करने पर एफआईआर दर्ज करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। साथ ही दुकानदारों पर बकाया राशी के लिए अन्तिम चेतावनी पत्र जारी करने की बात कही। राशी जमा नहीं करने पर दुकानों की दोबारा निलामी करने की बात कही। अस्पताल की बाउंडीवाल जो कुछ समय पूर्व गिर गई है। इस बाउंडीवाल को दोबारा बनाने पर बैठक में स्वीकृति दी गई है। अस्पताल में पदस्थ गार्ड को कार्य नहीं करने पर नोटिस जारी करने की बात कही। नवीन अस्पताल के लिए सोनोग्राफी मशीन,फनीचर,अस्पताल में डॉक्टर,कर्मचारी के संबंध में विधायक को मांग पत्र देने की बात कही।रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कार्य करने वाले कुछ कर्मचारियों के मानदेय में वृद्वि की गई है। अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाला भोजन व नाश्ते का कार्य वर्तमान में ठेकेदार के माध्यम संचालित हो रहा है। ठेकेदार के टेंडर को निरस्त करते हुवें इसका संचालन रोगी कल्याण समिति के माध्यम से किए जाने पर बैठक में सभी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में ब्लॉक मेडीकल आफिसर डॉ.बी.बी.पाटीदार,बीसीएम मुकेश सुर्यवंशी,समाजिक कार्यकर्ता दिपक राठौर,विधायक निज सहायक मेहरबान सिंह,यशपाल सिंह सहित एसडीएम,थाना प्रभारी,जनपद सीईओं,विकासखंड शिक्षा अधिकारी,विद्युत वितरण कंपनी,महिला एवं बाल विकास,पीडब्लुडी विभाग के अधिकारियों के प्रतिनिधी भी बैठक में मौजूद थें।
चित्र- रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद विधायक व अधिकारीगण
Leave a Reply