गांव मोडी में झंडा सम्मेलन में 75 भजन मंडलीया हुई शामिल, फतेहगढ़ मंडली ने पाया प्रथम स्थान
सुसनेर गत रात्रि को समीपस्थ ग्राम मोड़ी के श्रीबालाजी सरकार धाम में आयोजित झंडा मंडल सम्मेलन में 75 गांवों की झंडा मंडल सम्मिलित हुई। झंडा सम्मेलन में प्रथम पुरस्कार 2100/ रुपए फतेहगढ़ राजस्थान की मंडली ने, द्वितीय पुरस्कार 1100/ रुपए जेथली जिला राजगढ़ एवं तृतीय पुरस्कार 500 रुपए बाजना (मोड़ी) ने प्राप्त किया। इसने अलावा गणेश वंदना में सेमलखेडी नलखेड़ा की मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।शेष गांवो से पधारी विभिन्न मंडलीयो ने भी अपनी अपनी टीम के साथ शानदार भजनो की प्रस्तुतियां दी।सभी भजन मंडलीया श्री बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर मीणा मोहल्ला, चौकी नाका मोहल्ला, चौधरी मोहल्ला, गोवर्धन नाथ जी मंदिर जैन मंदिर, श्री राम मंदिर ,गायत्री माता मंदिर, हॉट चौक , भील मोहल्ला ,रामदेव जी मंदिर से होती हुई बालाजी मंदिर में पहुंची। जहां पर भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। मंडलीयो को नगर में जगह जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्पावर्षा कर स्वागत किया गया।
Leave a Reply