भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ने एक पौधा मां के नाम से किया पौधारोपण

राजेश माली सुसनेर

भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ने एक पौधा मां के नाम से किया पौधारोपण

सुसनेर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदेश भाजपा ने पीएम मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। आगामी 15 अगस्त तक चलनेवाले इस खास अभियान में लाखों की संख्या में पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें हर मण्डल में पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पेड़ लगाएंगे। उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने सुसनेर में एक पौधा मां के नाम लगाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही।

पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने विशेष अतिथि के रूप में यहां वृक्षारोपण करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित पल्लवित और विकसित हुई है। सनातन संस्कृति के व्यवहार संस्कार सभी प्रकृति से जुड़े हैं. सनातन में प्रकृति मां जैसी पूजनीय है। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है लेकिन विकसित भारत का संकल्प पर्यावरण की रक्षा के बिना अधूरा होगा।

विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल ने कहा कि विकसित भारत, मजबूत भारत के साथ हमे हरित भारत भी बनाना है। भारत की सनातन परम्परा ने मां भारती का स्वरूप शस्य, श्यामला, सुजलाम, सुफलाम है।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार, जनपद सदस्य गोपालसिंह बगड़ावत मैना, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला एवं युगलकिशोर परमार, पीरूलाल सारखा, जसवंत बैरागी, पीरूलाल गुर्जर, पूर्व पार्षद मुकेश चौधरी, युवामोर्चा जिला महामंत्री डॉक्टर सौरभ जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लक्की टेलर, जावेद कुरेशी, नारायणसिंह कलारिया, रमेशचंद्र लोहार आदि उपस्थित थे।

5 जून से 15 अगस्त तक लगेंगे लाखों पेड़

भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जून से 15 अगस्त तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे। पार्टी ने प्रदेश के सभी 29000 बूथों के प्रत्येक गांव टोल मोहल्ले में पेड़ लगाने का आह्वान किया है। पार्टी का मानना है कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं है बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है इन्हें समाज के बीच आ रही समस्याओं की भी चिंता होती है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा होगा।

चित्र : सुसनेर में एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम की शुरुआत करते भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!