सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर मण्डल बैठक में लिया संकल्प

राजेश माली सुसनेर

सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर मण्डल बैठक में लिया संकल्प

*राजस्थान की महिला विधायक इंद्रा मीणा जिले में दो दिनों से झूठ परोस रही थी- भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय*

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सुसनेर मे महत्वपूर्ण बैठक विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल को लेकर रविवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय आगर रोड़ पर स्थित होटल शिवाय में आयोजित की गई। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि में हमेशा अपने उद्बोधन की शुरुआत भाजपा सरकार के विकास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक देश मे हुए बदलाव ओर विकास को लेकर करता हु परन्तु आज मुझे अपनी बात की शुरुआत कांग्रेस की राजस्थान की विधायक इंद्रा मीणा के द्वारा दो दिनों से सुसनेर एवं आगर में जातिवाद, संविधान एवं अनुसूचित जाति के लोगो के को अपमानित कर परोसे जा रहे झूठ को लेकर करना पड़ रही है। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा संविधान की धज्जियां उड़ाई, कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। और उनकी राजस्थान की विधायक इंद्रा मीणा राहुल गांधी एवं जीतू पटवारी के निर्देश पर यहां आकर झूठी बाते बोल रही है। कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने के लिए चुनाव में उम्मीदवार खड़ा किया था भाजपा ने नही। बाबा साहेब को मरणोपरांत भारत रत्न भाजपा सरकार ने दिया कांग्रेस ने नही। कांग्रेस हमेशा समाज को जातियों के नाम पर लड़ाती रही परन्तु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला लेकर उनके विकास के लिए कदम उठाया है। पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर को काटकर ले जाते थे। परन्तु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में भारत की नीति में ऐतिहासिक बदलाव आया है। अब भारत केवल सुनता नहीं है जवाब देता है। सर्जिकल स्ट्राइक और अब हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर समेत इन सभी कार्रवाई में भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छा शक्ति को दुनिया के सामने रखा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मालवीय द्वारा मोदी सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण संकल्प से सिद्धि तक 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम की प्रशंसा की गई।

पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले में कांग्रेस में था तो कांग्रेस की सरकार में 24 घण्टे में एक घण्टे बिजली आती थी। सड़को की हालत बहुत खराब थी। किसानों को खेती के लिए पानी नही मिलता था।परन्तु 11 साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व 24 घण्टे बिजली, बड़े बड़े बांधों से खेतों को भरपूर पानी एवं गांव गांव पक्की सड़को का जाल फैला दिया। नलखेड़ा से आमला तक सड़क भी फोर लेन की बनने वाली है जिससे मां बगुलामुखी के दर्शन करने जाने वालों को सुविधा होगी। प्रधानमंत्री मोदीजी के शासन काल में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बना।

पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी ने विशेष अतिथि के रूप में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में प्रत्येक परिवार को किसी न किसी योजनाओं का लाभ मिला है। हर व्यक्ति को किसी ना किसी योजना का लाभ मिला है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है, बल्कि संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी यह हमें समाज के सभी वर्गों से जुड़ने का सशक्त अवसर प्रदान करता है। हमें सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना के साथ हर कार्य को सफल बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए मंडल अध्यक्ष कलारिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी की आदर्श छवि का पूरा विश्व कायल है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे सफल ऑपरेशन को अंजाम देकर पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को बताते हुए उनको आयोजित करने के लिए संयोजक एवं सह संयोजको की धोषणा भी की।

मंच पर अन्य विशेष अतिथि के रूप में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सीताराम परमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान एवं पार्षद प्रदीप सोनी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी एवं महेश शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, पीरूलाल गायरी, मुकेश चौधरी, ईश्वरसिंह कांवल, युगलकिशोर परमार, अर्जुन जादमे एवं पार्षद टोनी शेख, पीरूलाल सारखा, पूर्व सरपंच विक्रम जाट आदि ने किया।

कार्यक्रम उपरांत एक पौधा मां के नाम के तहत सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया एवं अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित सैकड़ो लोगो की मौत एवं उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 श्रद्धालुओं के दुखद निधन पर दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में सुसनेर मंडल के निवासरत भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, मतदानकेन्द्र के अध्यक्ष व समिती व मंडल में निवासरत भाजपा कार्यकर्ताओ उपस्थित थे। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।

चित्र

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!