भाजपा की बैठक आज होगी आयोजित

राजेश माली सुसनेर

भाजपा की बैठक आज होगी आयोजित

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सुसनेर मे महत्वपूर्ण बैठक विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल को लेकर आज रविवार प्रातः 11 बजे स्थानीय आगर रोड़ पर स्थित होटल शिवाय में आयोजित की जा रही है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय मुख्य अतिथि रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने सुसनेर मंडल के निवासरत समस्त भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समस्त जनप्रतिनिधी, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता, सभी शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, मतदानकेन्द्र के अध्यक्ष व समिती व मंडल में निवासरत समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ से उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!