*धामनिया भेरुजी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आरंभ*
सुसनेर। रविवार को सुसनेर के समीप ग्राम पंचायत गुदलावदा का खेडा स्थित धामनिया भेरुजी महाराज मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ हुआ। ग्रामीणो द्वारा कथा आरंभ से पुर्व गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कथा का वाचन कथाव्यास पंडित राधेश्याम शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा में पहले दिन अर्जुनसिंह रिछडीया, बालुसिगं चौहान, थानसिगं सरपंच रामलाल , नेपालसिंह जसवंतसिंह , सुरजसिंग, दिलीप सिंह ,बालुसिगं खेड़ा ,अर्जुनसिंह, नेनसिग ,कैलाशचंद्र गागोरनी एलकारसिंग आदि महाआरती में उपस्थित हुए। कथा विश्राम एवं पुर्णआहुति 14 जुन को होगी ।कथा आयोजन गुन्दलावदा का खेड़ा, गागोरनी, परमार का खेड़ा, बन्दा, सोयतखुर्द, कुंडालिया ,कोटड़ा,बिकपुरा ,गणेशपुरा, भवानीपुरा, रिछडिया,बाजना, मोड़ी ,लोगडी आदि ग्रामो के श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है । कथास्थल श्रीधामनिया भेरुजी गांव मोड़ी से 5 किमी उतर की ओर सोयत रोड पर स्थित है।
Leave a Reply