*पृथ्वी को हरा बनाना है प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है*
सुसनेर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को डॉक्टर भीम राव आम्बेडकर पार्क सुसनेर में भारत स्काउट एवं गाइड और यूनिसेफ के सयुक्त तत्वाधान में संचालित प्रोजेक्ट क्लैप के अंतर्गत फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी चंदर सिंह परमार वन परिक्षेत्र अधिकारी सुसनेर ओर क्लाइमेट लीडर भेरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया जिसमे आम,शीशम,नीम,पीपल, जामुन आदि के पौधे लगाए गए साथ ही उनकी सुरक्षा की दृष्टि से ट्री गार्ड भी लगाए गए इस अवसर पर फॉरेस्ट विभाग से कमल सिंह मालवीय,जीवनलाल मालवीय,घनश्याम गुहाटिया,बद्री सिंह सिसोदिया तथा क्लैप क्लब के सदस्यों के साथ रोवर लीडर संजय ओसारा,रोवर कमल कटारिया,मनीष सिंह,राहुल यादव ,दिव्यांश ओसारा,मंथन ओसारा गाइड दिव्यांशी ओसारा द्वारा उत्साह पूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
Leave a Reply